हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 :1225 पद
हिमाचल प्रदेश सरकार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 करवाने जा रही है। इसमें पुलिस कांस्टेबल के 1225 पद भरे जाने है । पुलिस विभाग ने इन पदो को भरे जाने का आवेदन गृह विभाग को भेज दिया है। इन पदो को जल्द ही भरा जना है। इन पदो को भरने की प्रक्रिया नए वित वर्ष में शुरू की जाएगी।
पिछले वर्ष हिमाचल मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस पर एक हजार पुलिस कांस्टेबल पद भरने का ऐलान किया था। इसके बाद पुलिस विभाग ने इस पर कारवाही शुरू की व विभाग में खाली पदो की की संख्या को जोड़ा गया और इसकी एक रिपोर्ट तैयार की गई। इस रिपोर्ट को आगे भेजा गया।
इस के साथ साथ राजस्व विभाग द्वारा राज्य आपदा राहत फोर्स के लिए भी पुलिस विभिन्न श्रेणियों के करीब सवा दो सौ पद सृजित करने की घोषणा कर चुकी है। एस डी अार अफ राजस्व विभाग के अधीन आता है ,लेकिन इसमें नियुक्त होने वाले कर्मियों को पुलिस द्वारा ट्रेनिंग दिए जाने के बाद ही तेनात किया जना था। इसी कारण इन सभी पदो को भरने के लिए कारवाही पुलिस भर्ती के साथ ही शुरू कर दी गई है।
हिमाचल में पिछले साल भी पुलिस कांस्टेबल पद भरे गए थे किन्तु विभाग द्वारा खाली पदो की संख्या ज्यादा बताने पर सरकार ने दोबारा पुलिस भर्ती कराने का फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार जल्द ही पुलिस विभाग नए पदो को भरने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। जैसे ही सरकार द्वारा विभाग को भर्ती करवाने की आज्ञा मिल जाएगी वैसे ही पुलिस विभाग इस पर कारवाही करेगा। विभाग पुलिस कांस्टेबल भर्ती से सम्बन्धित सभी जानकारी अपनी वेब साइट पर डालेगा।
इस भर्ती में फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के रूप में भी होगी। पुलिस भर्ती में ग्राउंड टेस्ट के बाद रिटेन टेस्ट भी शामिल होगा। जो अधियर्थी इन दोनों टेस्ट को पास करने के बाद मेरिट सूची में अपनी जगह बना लेंगे वह इस पद के लिए चुने जाएंगे।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी व बारहवीं पास होना आवश्यक होगा। महिलाओं के पुरुषों के लिए यह समान माप दंड है।
ग्राउंड टेस्ट में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग अलग माप दंड होगा। पुरुषों के लिए हाइट 5'8" कम से कम
व महिलाओं के लिए हाइट कम से कम 5'2" होगी। इसके इलावा ग्राउंड टेस्ट में पुरुषों की 1500 मीटर रेस जिसकी समय सीमा 6मिनट 30 सेकेंड होगी व इसके अतिरिक्त हाई जंप 1.25 मीटर व ब्रॉड जंप 4 मीटर शामिल होगा जिसके लिए हर अधियार्थी को समान तीन प्रयास करने का मौका मिलेगा। महिलाओं को ग्राउंड टेस्ट में 800 मीटर दौड़ जिसका समय 4 मिनट 15 सेकेंड होगा ,हाई जंप 1 मीटर व ब्रॉड जंप 3 मीटर पार करने होंगे। हाइ जंप व ब्रॉड जंप के लिए महिलाओं को भी समान तीन प्रयास करने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त अलग अलग जाति से सम्बन्धित अधियर्थियो जैसे इससी, एसटी , ओबी सी आदि को हाइट में कुछ रियायत होगी। जो कि विभाग की आदेश अनुसार होगी।
Comments
Post a Comment